वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
नेटफ्लिक्स के पोस्ट पर कमेंट करते हुए हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि 'इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का तीसरा पार्ट कब आने वाला है'
'नेटफ्लिक्स' ने सोशल मीडिया पर वीडियो को जारी कर अपनी फेमस वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस की धड़कने तेज हो गई हैं। हर कोई नेटफ्लिक्स की पोस्ट पर कमेंट कर बस एक ही सवाल पूछ रहा है, 'इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का तीसरा पार्ट कब आने वाला है'।
राघव सुब्बू के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज कब दस्तक देने वाली है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रिजल्ट्स आ गए हैं!अपने कैलेंडर को मार्क कर लें क्योंकि कोटा फैक्ट्री का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है! नेटफ्लिक्स पर कोटा फैक्ट्री का नया सीजन लौट रहा!' ये खबर सुनने के बाद जहां एक तरफ लोग खुश हो गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग नेटफ्लिक्स की पोस्ट पर कमेंट कर इस बात का दावा कर रहे हैं कि 'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन 17 जुलाई के दिन आने वाला है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।